फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक में ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-पटहेरवा थाना क्षेत्र के हाईवे पर काजीपुर गांव के सामने ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन

-टक्कर के बाद कचरे में फंसी बाइक, पुल पर जाकर रुक गया बेकाबू ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के हाईवे पर काजीपुर गांव के सामने एक ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक कचरे में जा फंसी तो बेकाबू ट्रक पुल के बीच रेलिंग में जाकर फंस गया। यह देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर फाजिलनगर की तरफ से बाइक सवार तरयासुजान थाना क्षेत्र के भावपुर निवासी चनशेर यादव (50) गांव के ही दर्शन यादव (60) वर्ष के साथ तमकुहीराज की तरफ जा रहे थे। अभी वे दोनों काजीपुर गांव के सामने कूड़े के ढेर के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक कचरे के ढेर में जा फंसी तो बेकाबू ट्रक पुल की रेलिंग में फंसकर रुक गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, जहां से चनशेर यादव को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें