फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत

Sun, 28 Apr 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहे ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


तमकुहीराज क्षेत्र के हाईवे स्थित लतवा बाजार के पास एक ट्रक के खलासी ने शनिवार की रात करीब सात बजे डायल 112 पुलिस को सूचना दिया कि उनके ट्रक के ड्राइवर की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच में पता चला कि राजस्थान के चैनपुरा निवासी ट्रक चालक अशोक कुमार (45) की मौत करीब दो घंटे पहले हो गई थी। खलासी के मुताबिक, मृतक ट्रक चालक को लिवर और किडनी की बीमारी थी। उनकी तबीयत खराब हो गई थी। ट्रक पर मक्का लादकर सीतामढ़ी से लखनऊ जा रहा था। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया ट्रक मालिक को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें