फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन की चपेट से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट से ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन

हाटा। फोरलेन स्थित मुजहना हेतिम टोल प्लाजा के निकट किसी वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से ट्रक चालक के परिवार में चीत्कार मच गई है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार गांव संवरू टोला निवासी मुन्ना सिंह (25) पेशे से ट्रक चालक थे। वह साखोपार के क्रय केंद्र से गन्ना लेकर ढाढ़ा चीनी मिल पर ले जाते थे। शनिवार की रात भी गन्ना लेकर निकले थे। बताया जा रहा है कि रात के तकरीबन 11:30 बजे हेतिमपुर टोल प्लाजा के निकट पहुंचे तो वहां ट्रक को खड़ा कर उससे नीचे उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मोबाइल फोन से बात कर रहे थे, तभी किसी वाहन की चपेट में आ गए। मुन्ना सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके बाद शव की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मुन्ना सिंह का विवाह तीन साल पहले नेहा सिंह के साथ हुआ था। उनकी दो साल की बेटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें