फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक चालक पर रुपये और मोबाइल चोरी का आरोप

Sat, 13 Jan 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एनएच स्थित डूमरभार के एक पेट्रोल पंप परिसर में खड़े ट्रक चालक ने सेल्समैन के कमरे में घुसकर 32,700 नकद व मोबाइल लेकर भाग गया। पेट्रोल पंप के प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के प्रबंधक हरीश राय ने तहरीर में कहा कि बृहस्पतिवार की रात पेट्रोल पंप परिसर में एक ट्रक खड़ा था। रात के करीब डेढ़ बजे ट्रक चालक ने पेट्रोल पंप परिसर में सेल्समैन विश्राम के कमरे में घुसकर 32,700 रुपये व मोबाइल लेकर भाग गया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसी टीवी कैमरे में ट्रक चालक कमरे में घुसता दिख रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि जांच में मोबाइल चोरी की बात तो सामने आई है। नकदी गायब होने की बात सही नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें