फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बलकुड़िया बाजार में ट्रक ने दुकानदार को कुचला, मौत

Mon, 25 Mar 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर/पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुड़िया बाजार में किसान इंटर कॉलेज के सामने रविवार की देर शाम अपनी तीन वाहन सवार दिव्यांग दुकानदार को ट्रक ने कुचल दिया। उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इसके चलते सड़क पर कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के नरहरिया गांव के निवासी दिव्यांग गुड्डू जायसवाल नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुड़िया बाजार में सुरती की दुकान चलाते थे। शाम करीब 7.30 बजे दुकान बंद कर तीन पहिया बाइक से घर जा रहे थे। वह किसान इंटर कालेज के सामने पहुंचे थे कि उधर से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद दुकानदारों की भीड़ जुट गई। गुड्डू जायसवाल की पत्नी गांव में शिक्षामित्र हैं। मौके पर पहुंचे घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें