हाईवे पार कर रहे साइकिल सवार को ट्रक ने रौंदा
दुर्घटना के बाद क्षत-विक्षत हुआ शव
हाटा। कस्बे के बाघनाथ चौराहे पर मंगलवार को हाइवे पार कर रहे साइकिल सवार मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना में मृत व्यक्ति का शव क्षत विक्षत हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नगर पालिका के थरूआडीह मोहल्ले के रहने वाले मोती सिंह के रूप में हुई है।
हाटा नगर पालिका के थरूआडीह मोहल्ले के मोती सिंह (58) राज मिस्त्री का काम करते थे। वह प्रतिदिन हाटा में अपने काम से आते थे। मंगलवार शाम काम से छुट्टी होने पर साइकिल से घर लौट रहे थे। वह बाघनाथ चौराहे पर हाईवे पार कर रहे थे। उसी समय कसया की ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। इससे उनकी घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्टा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
इस संबंध में कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पंचनामा कराकर शव को पोटमार्टम के लिए भेज दिया गया है।