गौरी श्रीराम। सेवरही थाना क्षेत्र के पडरौना-सेवरही मार्ग पर गौरी जगदीश चौराहे के समीप ट्रक ने स्कूल बस में पीछे से टक्कर मार दी। संयोग अच्छा रहा कि ट्रक की रफ्तार धीमी थी। बस में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। दो बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें चालक लेकर स्कूल चला गया। वहीं, चौराहे के समीप मौजूद लोगों का कहना है कि बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था, जिससे ट्रक ने पीछे से स्कूली बस में टक्कर मार दी थी।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा में स्थित डॉ. एके राव इंद्रप्रस्थ कॉलेज की बस छात्रों को लेने गौरी श्रीराम चौराहे पर जा रही थी। बस में परिचालक न होने से चालक जाते समय ही छात्रों को बस में बैठा रहा था। गौरी जगदीश पानी टंकी के सामने किसी छात्र को बैठाने के लिए चालक ने बीच सड़क ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आ रहा ट्रक पीछे से टकरा गया। पीछे से बस का दाहिना हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग ठीक रहा कि सभी बच्चे आगे बैठे थे। दो बच्चों को मामूली चोटें आईं। चालक बस लेकर स्कूल की ओर निकल गया। मौके पर जुटे लोगों ने ट्रक चालक की गलती न होने से उसे वहां से जाने दिया।