तमकुहीराज। हाईवे स्थित गाजीपुर बैरियर के पास रविवार की देर रात ट्रक अनियंत्रित होकर एनएच किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ट्रक चालक की मौत हो गई।
एटा जिले के थाना मलावन के पुराव गांव निवासी वीरेंद्र (40) ट्रक में नोएडा से रेफ्रिजेटर लेकर नेपाल जा रहे थे। रविवार की रात गाजीपुर बैरियर के पहुंचे ही थे कि ट्रक अनियंत्रित होकर एनएच किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकरा गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल ट्रक चालक को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया। वहां से जिला अस्पताल ले जाते समय चालक की रास्ते में ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचते ही अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।