फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जर्जर तार व लो वोल्टेज से परेशान दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Mon, 19 Aug 2024 06:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर से जुड़े जोकवा बाजार के दुकानदारों ने रविवार को जर्जर तार को बदलवाने व लो वोल्टेज की समस्या से निजात के लिए छात्र नेता सुनील आर्य की अगुआई में प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने चेताया कि अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उनका कहना था जर्जर तार हल्की हवा बहते ही गिर जाते हैं और बिजली बाधित हो जाती है। कोई भी ऐसा दिन नहीं है, जिस दिन बाजार में तार नहीं गिरता हो। इससे कभी अनहोनी हो सकती है। ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड के चलते लो वोल्टेज की समस्या है। बिजली उपकरण मोटर, पंखा, कूलर आदि नहीं चल रहे हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे है। अंगद शर्मा, संजय वर्मा, संदीप शर्मा, हरिनारायण जायसवाल, सन्नी जायसवाल, संतोष मद्देशिया, अभिमन्यु गुप्ता आदि दुकानदार शामिल रहे। इस संबंध में जेई से संपर्क करने की कोशिश की गई, बार-बार प्रयास के बाद भी उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें