कप्तानगंज में जलभराव के बीच जाते वाहन। संवाद
कप्तानगंज। कस्बा में बुधवार की सुबह करीब एक घंटे बारिश हुई। इस बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत तो जरूर दी, लेकिन कप्तानगंज-पडरौना एनएच-730 के किनारे बसे लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। जलनिकासी की व्यवस्था मुक्कमल नहीं होने से सर्विस रोड पर करीब दो फुट तक बारिश का पानी एकत्र हो गया। इससे वहां के निवासी और दुकानदारों के अलावा राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों की सूचना पर बाद नगर पंचायत के कर्मचारी पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने में जुट गए।