संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। एसडीएम तमकुहीराज ने सोमवार की रात पिपराघाट के पास अवैध खनन कर लाए जा रहे बालू लदे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। उसे सीज कर सेवरही पुलिस को सुपुर्द कर दिया, जबकि ट्रैक्टर चालक पुलिस को चकमका देकर भाग गया। सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट सहित एपी तटबंध पर सोमवार की रात में दस बजे पुलिस बल के साथ एसडीएम विकास चंद्र पहुंचे। नरवाजोत मार्ग पर ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। अधिकारियों के रोकने का इशारा करते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। ट्राली में अवैध बालू लदा था। संवाद