रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल ने 26 फरवरी से चार मार्च तक किसानों से खरीदे गए गन्ने के बकाया मूल्य का भुगतान कर दिया है। मिल के प्रधान प्रबंधक एसराज सिंह ने बताया कि मिल किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान समय से करने के लिए प्रतिबद्ध है। होली के त्योहार को देखते हुए मिल ने 26 फरवरी से चार मार्च तक किसानों से खरीदे गए गन्ने का बकाया मूल्य का भुगतान करते हुए 13.75 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों का हित मिल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से ताजा और साफ-सुथरा गन्ना ही मिल को आपूर्ति करने की अपील की है। इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय आदि मौजूद रहे। संवाद