रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल ने 23 से 29 जनवरी तक खरीद गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। प्रधान प्रबंधक राज सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कहा कि 11.93 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में भेज दिए गए हैं। पांच फरवरी तक 45.23 लाख क्विंटल गन्ने की पराई हो चुकी है। उन्होंने बिचौलियों को गन्ना नहीं बेचने की अपील की। साथ ही बसंत कालीन बुआई के लिए संस्तुत प्रजातियां की ही बुआई करें। इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय, गन्ना प्रबंधक सतीश बालियान आदि मौजूद रहे। संवाद