फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: त्रिवेणी चीनी मिल ने किया 22 अप्रैल तक गन्ना मूल्य का भुगतान

Wed, 01 May 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला कस्बा में स्थित त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने मंगलवार को बताया कि पेराई सत्र का 22 अप्रैल तक खरीदे गए संपूर्ण गन्ना मूल्य का 12 करोड़ 64 लाख रुपया भुगतान कर दिया गया है। यह धनराशि किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है। उन्होंने कहा कि चीनी ने नौ नवम्बर से पेराई सत्र की शुरुआत की थी। 29 अप्रैल तक 86 लाख 86 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई कर चुकी है। किसानों का 22 अप्रैल तक संपूर्ण गनना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। वसंतकालीन गन्ने की संस्तुत प्रजातियां बोने से किसानों को फायदा होगा। इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय और गन्ना प्रबंधक सतीश बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें