संवाद न्यूज एजेंसी
कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया है कि वह बृहस्पतिवार के दिन घर से कुछ दूर नहर के किनारे पशुओं के लिए घास काट रही थी। उसी दौरान गांव का ही एक युवक उसके पास आया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बचाव के लिए युवती ने शोर मचाया। शोर सुनकर जब कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो युवक भाग खड़ा हुआ। इस संदर्भ में कुबेरस्थान के थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्त ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में पहले से विवाद है।