फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देवरिया नरसंहार में दिवंगत हुए लोगों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
देवरिया घटना को लेकर पडरौना सुभाष चौक पर कैंडल मार्च निकालते ब्राह्मण महासभा के लोग। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। सामान्य जन समस्या निवारण ब्राह्मण प्रकोष्ठ और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की तरफ से बृहस्पतिवार को नगर में कैंडिल मार्च निकाली गई। इसमें देवरिया नरसंहार में दिवंगत हुए लोगों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

हेमंत मिश्र की अगुवाई में ब्राह्मण समाज के लोग नगर के गोस्वामी तुलसी दास इंटर कॉलेज परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद वहां से हाथ में कैंडल लेकर नगर के सुभाष चौक तक पैदल मार्च किया। इसके बाद सुभाष चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर देवरिया नरसंहार में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। आदर्श दुबे, अजय मिश्र, आनंद चौबे, संजीव दुबे, सूरज तिवारी, अनिल कुमार पांडेय, मिथिलेश चौबे आदि वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से ही शांति और सद्भाव का पक्षधर रहा है। इसलिए किसी भी धार्मिक कार्यों में धर्म की जय हो, अधर्म का नाश और प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो... का नारा लगाता है। लेकिन समाज के कुछ लोग अपने निहित स्वार्थ में उन्हें बदनाम कर रहे हैं। देवरिया में हुआ नरसंहार मानव समाज के लिए शर्मनाक है। इस घटना की गहन जांच कर दोषी लोगों पर कठोर से कठोर सजा होनी चाहिए। इस दौरान विजय पांडेय, विकास चौबे, यशपाल शुक्ल, संजय चौबे, मुरारी पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, विजय शुक्ला, हरिकेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें