पडरौना नगर के राज दरबार परिसर में पूर्व केंद्र मंत्री सीपीएन सिंह के पुण्यतिथि मनाते कुंवर आरपी
पडरौना। राजदरबार परिसर में रविवार को पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई। उन्हें दूरगामी सोच का व्यक्तित्व बताकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पूर्व उनके पुत्र व पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने रामघाट बांसी स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्व. सीपीएन सिंह दूरगामी सोच के व्यक्तित्व थे। वे बदलाव की राजनीति करते थे। उन्होंने पूर्वांचल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्रद्धांजलि सभा को आरके सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सदर विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय गोड़, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष विजय खेतान, राकेश जायसवाल, शिव कुमारी देवी, संतोष जायसवाल, पडरौना ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, जिला पंचायत सदस्य मनोज सिंह, बिशनपुर ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव आदि ने श्रद्धांजलि दी।