पडरौना। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम तीन बजे से होगा।
उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को तीन सितंबर को सुबह 11:30 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सात से नौ सितंबर तक अयोध्या में किया जाएगा। सभी विद्यालयों और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से अपील की गई है कि वे अपने जूनियर बालक कबड्डी खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर ट्रायल में भेजें। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय की तरफ से जारी पात्रता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड अथवा नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र में से आवश्यक दस्तावेज तथा पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। दस्तावेज उपलब्ध होने पर ही खिलाड़ी को जिला एवं मंडलीय चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। संवाद