फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डालियों के सहारे लटका है पेड़, हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। कोटवा-सिंगहा मार्ग पर बसंतपुर चौराहे के पास आंधी-बारिश के दौरान उखड़ा पेड़ डालियों के सहारे टिका है। राहगीरों में हादसे की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र के जुगनू पांडेय, संतोष तिवारी, योगेंद्र कुशवाहा, संतराज आदि ने बताया कि कोटवा-सिंगहा मार्ग क्षेत्र के व्यस्त सड़कों में से एक है। इस रास्ते क्षेत्रीय लोगों के अलावा हर दिन सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे विद्यालय आते-जाते हैं। करीब तीन दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश के दौरान यह पेड़ उखड़ कर अपनी डालियों के सहारे लटक गया। खड्डा के प्रभारी रेंजर अमित तिवारी ने बताया कि पेड़ को कटवाकर जल्द हटवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें