फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से टूटा पेड़ एयरबैग ने बचाई युवकों की जान

Thu, 20 Feb 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। सेवरही-कसया मार्ग पर पंसरवा पुल के समीप छठ घाट के समीप दोपहर करीब तीन बजे गुरवलिया बाजार से लौट रही कार साइकिल सवार एक लड़की को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ में जाकर टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पेड़ टूटकर गिर गया। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन एयरबैग खुलने से कार सवार युवक बाल-बाल बच गए। आगे सीट पर बैठे घायल दोनों युवकों का उपचार चल रहा है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ बहुरिया टोला निवासी श्याम वर्मा और कार चालक गुरवलिया से कार से अपने घर को लौट रहे थे कि पंसरवा के तरफ से साइकिल से आ रही लड़की ने अचानक दिशा बदली तो उसे बचाने के चक्कर में चालक ने ब्रेक लगाते हुए स्टीयरिंग मोड़ दी। इससे अनियंत्रित होकर कार पेड़ में जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें