फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खड़ी स्कॉर्पियो पर गिरी पेड़ की डाली, वाहन क्षतिग्रस्त

Wed, 17 Jun 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। कसया नगर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में पेड़ की डाली गिरने से स्कॉर्पियो का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि वाहन में मौजूद चालक को कोई चोट नहीं आई। तरया निवासी राजेश राय अपनी स्कॉर्पियो को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में खड़ा कर किसी कार्य से बाहर गए थे। इसी दौरान शाम को आई तेज आंधी और बारिश के कारण परिसर में स्थित एक पेड़ की बड़ी डाली टूटकर सीधे स्कॉर्पियो पर गिर गई। हादसे के समय वाहन चालक ड्राइवर सीट पर मौजूद था। डाली गिरने से वाहन को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन चालक बाल-बाल बच गया और उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें