फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सील अस्पताल खोल कर हो रहा था इलाज, डिप्टी सीएमओ ने फिर सील किया

Thu, 04 Jan 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सील अस्पताल खोल कर हो रहा था इलाज, डिप्टी सीएमओ ने फिर सील किया
विज्ञापन


हाटा। बुधवार को डिप्टी सीएमओ आरके गुप्ता उसे समय दंग रह गए, जब उन्होंने देखा कि 10 दिनों पहले हाटा में जिस अस्पताल को उन्होंने सील किया था उसे खोल करके इलाज किया जा रहा है। डिप्टी सीएमओ ने फिर सील किया। बताया जा रहा है कि सीएमओ ऑफिस के किसी बाबू की शह पर विभाग की ओर से लगाई गई सील तोड़ दी गई और अस्पताल का संचालन फिर शुरू हो गया था।
विज्ञापन


23 दिसम्बर को हाटा नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई थी। दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग को जब इसकी जानकारी हुई, तो डिप्टी सीएमओ आरके गुप्ता की अगुवाई में पहुुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाटा क्षेत्र में संचालित कुछ निजी अस्पतालों की जांच की थी। इसमें गौरी बाजार रोड पर स्थित बुद्धा हॉस्पिटल को सील किया था। टीम अस्पताल को सील कर चली गई, तो उसके दो-तीन दिन बाद ही अस्पताल संचालक ने विभाग की ओर से लगाई गई सरकारी सील तोड़ कर अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया था। डिप्टी सीएमओ आरके गुप्ता आज किसी कार्य से उक्त अस्पताल के सामने से गुजर रहे थे तो अस्पताल को खुला देखकर वहां पहुंचे और अस्पताल को दोबारा सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें