फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी रोग का उपचार संभव : डाॅ. मुकेश

Thu, 23 May 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर मधवापुर टीबी यूनिट में एमओटीसी डॉ. मुकेश यादव की अध्यक्षता में ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एमओटीसी डॉ यादव ने कहा कि आशा बहुओं को संभावित रोगियों की जांच को बढ़ाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे। टीबी रोग का उपचार पूर्ण रूप से संभव है। रोगी को कोर्स भर दवा पूर्ण करनी चाहिए। दवा बीच मे छोड़ना घातक हो सकता है। बिना चिकित्सक की सलाह के दवा बंद न करे। वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि टीबी रोगी के संपर्क में रहने वाले एवं उनके पास-पड़ोस में रहने वाले सभी व्यक्तियों को अपने बलगम की जांच अवश्य करा लेनी चाहिए। टीबी रोग के लक्षणों एवं उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि सारी व्यवस्था निशुल्क है। इस दौरान सीएचओ मोनिका, सैंपल ट्रांसपोर्टर घनश्याम प्रसाद, आशा शशि पटेल, विनीता देवी,चिन्ता, उर्मिला,अमरावती,संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें