फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में हुआ 2,551 लोगों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में हुआ 2,551 लोगों का इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में 2,551 लोगों का इलाज किया गया।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने रविवार की देर शाम बताया कि जनपद के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया था। इसमें 1,050 पुरुष, 1,066 महिलाओं और 475 बच्चों का पंजीकरण कर उपचार किया गया। इस तरह शाम 2,551 लोगों का उपचार हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेला में श्वांस संबंधी बीमारी के 162, पेट के 363, मधुमेह के सात, त्वचा के 26, टीबी के 72 और उच्च रक्तचाप के 35 लोगों का उपचार किया गया। इसके अलावा सामान्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों ने भी अपना इलाज कराया। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में 157 चिकित्सकों और 365 पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें