कसया। ओवरलोड परिवहन की जांच के नाम पर वाहनों को रोकने पर ट्रांसपोर्ट मालिकों ने सवाल उठाया है। सोमवार को निजी होटल में ट्रांसपोर्ट यूनियन की बैठक हुई। ट्रांसपोर्टरों ने अपनी समस्याएं रखीं। पदाधिकारियों ने कहा कि वैध कागजात वाले वाहनों को अनावश्यक रूप से रोककर परेशान किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष हिमांशु राय ने कहा कि गिट्टी, बालू सहित अन्य सामग्री लेकर चलने वाले वाहनों के पास वैध दस्तावेज होने के बावजूद उन्हें रोकना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में वाहनों को रोककर वसूली की कोशिश की जा रही है। इससे ट्रांसपोर्टरों में रोष है। बैठक में कहा गया कि किसी वाहन के ओवरलोड होने या न होने की तकनीकी जांच सक्षम परिवहन अधिकारियों को करनी चाहिए।इस दौरान बैठक में यूनियन संरक्षक अखिलेश ठकुराई, उपाध्यक्ष सतेंद्र राय, कोषाध्यक्ष हेमंत सिंह, महामंत्री राकेश राय, मंत्री शैलेंद्र ठकुराई, महासचिव अभय राय, मंडी अध्यक्ष आकाश सिंह, अजित सिंह, अमरेंद्र राय आदि मौजूद रहे। संवाद