पडरौना। जिले के कुल 18 केंद्रों पर 27 जुलाई को एक पाली में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। पडरौना की तरफ से संचालित निगम और अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि आरओ-एआरओ परीक्षा के लिए अन्य जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए निर्धारित रूटों पर बसें लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों वाले मार्गों पर संचालित बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से इस संंबंध में आने वाले अन्य निर्देशों का भी पालन किया जाएगा।