फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रांसफाॅर्मर जला, 70 घरों में बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 09 Jul 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के कोटवा बिजली घर के बलकुडिया उपकेंद्र में आने वाले पुरनहा बुजुर्ग में लगा 16 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर मंगलवार की दोपहर को धू-धू कर जल गया। ट्रांसफाॅर्मर जलने से करीब 70 घरों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवाई है। ट्रांसफाॅर्मर जलने से बहुत समस्याएं हो रही है। ट्रांसफाॅर्मर के जल जाने से लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत भी की गई है। इसकी क्षमता कम होने से यह समस्या हो रही है। जबतक ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता को नहीं बढ़ाया जाएगा, तब तक बिजली आपूर्ति ठीक नहीं होगी। गांव के अजीमुल्लाह अंसारी, मुन्ना अंसारी, आलम अंसारी, सुकुरुल्लाह अंसारी सहित अन्य लोगों ने क्षमता वृद्धि कर ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें