फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंसाछापर में ट्रांसफाॅर्मर जला, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। स्थानीय बाजार में रविवार की शाम अचानक ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली नहीं होने से करीब 300 घरों में अंधेरा पसर गया। नवरात्र का समय होने के बाद भी ट्रांसफार्मर बदलने का काम नहीं हो सका। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के जलने के बाद पूरी रात लोग अंधेरे में रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार की सुबह सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अवर अभियंता मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। इसके बाद मुख्य बाजार में जर्जर तारों को बदलने का कार्य शुरू कराया गया। लेकिन ट्रांसफार्मर बदलने की कार्य सोमवार शाम पांच बजे तक शुरू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें