पडरौना। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) वैभव मिश्र ने जिले की तहसीलों में तैनात सात लेखपालों के साथ सात राजस्व संग्रह अमीनों का स्थानांतरण कर दिया है। प्रदीप गुप्ता, मधु श्रीवास्तव व आलोक श्रीवास्तव को हाटा से कसया, सतीश सिंह प्रथम को तमकुहीराज से कसया, जयनाथ शर्मा को तमकुहीराज से कसया, वीरेंद्र सिंह को हाटा से पडरौना व रविन्द्र कुमार राय को कसया से पडरौना तहसील में स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा जिले के तहसीलों में तैनात सात राजस्व संग्रह अमीनों को भी स्थानांतरित किया गया है। इसमें राधेश्याम प्रसाद को पडरौना से हाटा, मेराज अहमद को तमकुहीराज से कसया, संतोष कुमार सिंह को हाटा से कप्तानगंज, जयराम सिंह को हाटा से खड्डा, रवि प्रताप सिंह को हाटा से कप्तानगंज, सुभाषचंद्र यादव को कसया से हाटा और राजन गौंड को हाटा से कप्तानगंज भेजा गया है।