लक्ष्मीगंज। रामकोला बीआरसी में सोमवार को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता द्वितीय बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी को शिक्षक ग्रहण करें। बीईओ रामकोला राजेश कुमार ने कहा कि राष्ट्र की धुरी हमारे छात्र हैं। इनके भविष्य को बनाने का अर्थ मजबूत और शिक्षित भारत बनाना है। इस दौरान प्रशिक्षक अजय कुमार विश्वकर्मा ने भाषा के स्वरूप को पहचाने और इनके प्रयोग के बारे में जानकारी दी। संवाद