फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण आज से, 102 मास्टर ट्रेनर तैनात

Tue, 23 Apr 2024 05:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में मंगलवार से पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू होगा। यह प्रशिक्षण 26 अप्रैल तक दो शिफ्ट में होगा। इसमें 102 मास्टर ट्रेनर 3585 कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे। सोमवार को प्रशिक्षण की तैयारी पूरी कर ली गई। सीडीओ ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण की और अधिकारियों से वार्ता कर शेष बची तैयारियां प्रशिक्षण शुरू होने से पहले पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक तेजी आ गई है। मतदान कार्मिकों का प्रथम चरण का चार दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू होगा। नगर के उदित नारायण इंटर कालेज में होने वाले प्रशिक्षण को लेकर तैयारियों को साेमवार को अंतिम रूप रूप दिया गया है। सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने बताया कि प्रथम चरण में 23 से 26 अप्रैल व द्वितीय चरण में 20 से 26 मई तक प्रशिक्षण चलेगा। पहले चरण में पीठासीन अधिकारियों को दो शिफ्ट में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित 102 मास्टर ट्रेनर चुनाव कार्य से जुटे कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे। इसमें ईवीएम से लेकर सारी जानकारियां व आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम के मतदान कर्मी शामिल होंगे। पहले चरण में 3585 मतदान कर्मचारियों को बुलाया गया है। इसमें पहले शिफ्ट में 897 और दूसरे में 896 पीठासीन अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण में दायित्वों के अलावा प्रशिक्षण में मतदान सामग्री, ईवीएम, माकपोल, मशीन सील करना, वोटिंग क्लोज करना तथा पत्रक पर हस्ताक्षर करने सहित मतदान प्रक्रियाओं का बारीकी से प्रशिक्षण दिया गया। यदि कोई ईवीएम में अचानक खराबी आ जाए तो क्या करना आदि के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। दो मास्टर ट्रेनर समझाएंगे तो एक मास्टर ट्रेनर पूर्वाभ्यास कराएंगे। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से प्रशिक्षण को लेकर तैयारियों पर चर्चा भी की।
इस दौरान पीडी जगदीश त्रिपाठी, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, डीडीओ प्रतिभा मिश्रा, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीडी कृषि आशीष कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या, सर्वेेश चंद्र श्रीवास्तव, अनील मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें