फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दस्तक अभियान को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- दस्तक अभियान के दौरान टीबी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की कराएं जांच : डीटीओ
विज्ञापन

- अभियान की सभी गतिविधियों को ई-कवच पर करे अपलोड : प्रभारी

संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के मीटिंग हाल में सोमवार को 17 से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान के लिए चल रहे प्रशिक्षण का समापन हुआ। इसमें क्षेत्र की आशा, संगिनी, एएनएम, सीएचओ एवं बीएचडब्लू शामिल हुए।
जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि अभियान के दौरान जिन व्यक्तियों के अंदर टीबी रोग के संभावित लक्षण दिखे। उन्हें तत्काल बलगम जांच के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल पर भेजें और इसकी सूचना टीबी रोग पर्यवेक्षक को भी दें। जिससे उस रोगी का समुचित उपचार हो सके।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार ने कहा कि अभियान के दौरान किसी रोग के लक्षणों वाले व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नम्बर सहित सम्पूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करें।
एचईओ नीलमणि यादव ने कहा कि अभियान के दौरान बुखार के रोगियों, आईएलआई रोगियों की सूची, क्षयरोग के लक्षण युक्त रोगियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची, कुष्ठ रोगियों की सूची, फाइलेरिया के लक्षणयुक्त रोगियों की सूची को ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करें।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति, संचारी रोगों एईएस की समूह बैठक सहित अन्य बैठकें भी कराएं। वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी युक्त लक्षणों वाले व्यक्तियों एवं उनके परिवार की जांच अवश्य करवाएं और उन्हें सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी अवश्य दें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण को एसटीएस राजीव राय, बीपीएम राहुल श्रीवास्तव, एलटी राजकुमार चौधरी, राजेश पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान धर्मेंद्र गौड़, राजेश ओझा, हरिश्चंद्र गौड़, कार्तिकेय पांडेय, शाहजहां खातून, नीरज पांडेय, रम्भा देवी, सुमन यादव, कुमकुम कुशवाहा, प्रतिभा ओझा, जीया वर्मा, नीलम चौधरी, नीलम यादव, प्रतिभा यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें