फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ा ट्रेलर, चालक की मौत

Tue, 22 Oct 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के मधुरिया चौहानपट्टी गांव के सामने हाईवे पर रविवार की देर रात खड़े ट्रक में दूसरे मालवाहक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और केबिन में ही फंस गया। सूचना पर आई पुलिस ने घायल चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया। देर रात इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मधुरिया चौहानपट्टी हाईवे पर रात करीब 12 बजे एक ट्रक का चालक गाड़ी खड़ी कर केबिन में ही सो गया। इसी बीच तमकुहीराज की ओर से आ रहे एक मालवाहक ट्रेलर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए और चालक अजीत (25) पुत्र जगदीश निवासी ग्राम विजयपुरा थाना मटसेना जिला फिरोजाबाद केबिन में ही फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला। आधी रात पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर भेजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान चालक अजीत की मौत हो गई। इस संबंध में एसओ संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें