फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महुअवा में हाईवे किनारे ईंट के ढेर में घुसा ट्रेलर, मजदूर की मौत

Mon, 28 Apr 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। हाईवे के किनारे मकान निर्माण के लिए रखे गए ईंट में एक अनियंत्रित ट्रेलर घुस गया। इससे काम कर रहे दो मजदूर और ट्रेलर चालक घायल हो गए। तीनों घायलों को लोगों ने फाजिलनगर सीएचसी पर पहुंचाया। मजदूरों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां एक मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, दूसरे का इलाज चल रहा है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के पास हाईवे के किनारे एक मकान का निर्माण चल रहा था। इसके लिए सड़क के किनारे ईंट रखा गया था। गोरखपुर की ओर से तमकुहीराज की ओर जा रहा ट्रेलर दिन में करीब 11 बजे ईंट के ढेर में घुस गया। ईंट की ढुलाई कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से फाजिलनगर सीएचसी पर पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। वहां पर डॉक्टर ने बरवापट्टी थाना क्षेत्र के गौरी शुक्ल के ऊंचवा टोला निवासी पिंटू पासवान (45) को मृत घोषित कर दिया, जबकि इसी गांव के घायल मजदूर श्रीकिशुन चौहान (65) का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें