फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आया ट्रेलर, चालक झुलसा

Mon, 18 Mar 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। नरवाजोत बांध जाने वाली सड़क पर रविवार की दोपहर हनुमान मंदिर के पास पोकलैंड लदा ट्रेलर बिजली के तार की चपेट में आ गया। इसमें चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि ट्रेलर पर सवार दो लोगों ने कूद कर किसी तरह जान बचाई। मौजूद लोगों ने झुलसे चालक को सेवरही सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नरवाजोत बांध पर रविवार की दोपहर करीब एक बजे पोकलैंड लेकर ट्रेलर जा रहा था। अभी वह हनुमान मंदिर से करीब सौ मीटर आगे बढ़ा ही था कि वहां लटकते बिजली प्रभावित तार की चपेट में ट्रेलर आ गया।बिजली के चटकने की आवाज सुनकर पोकलैंड चालक सुल्तान निवासी कौशाम्बी और खलासी रजनीश निवासी कौशाम्बी और ट्रेलर का खलासी कूदकर किसी तरह जान बचाई, लेकिन ट्रेलर चालक 22 वर्षीय सूरज यादव निवासी उन्नाव करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौजूद लोग उन्हें सेवरही सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी होने पर सैकड़ों लोग घटना स्थल पर एकत्र हो गए। बिजली निगम के कर्मचारियों को फोन कर लाइन कटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें