कप्तानगंज। कस्बे के रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज के निर्बाध निर्माण के लिए 25 दिसंबर से 10 जनवरी तक यातायात बंद रहेगा। रविवार को लाउडस्पीकर से इसका प्रचार भी कराया गया। एनएच-730 पर कस्बे में स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। निर्माण में कोई अवरोध न हो, इसलिए एनएचएआई ने रविवार की शाम को लाउडस्पीकर के माध्यम से कस्बे में लोगो को जानकारी दी। बताया कि रेलवे क्राॅसिंग पर गार्डर रखने का काम शुरू हो गया है। इस वजह से क्राॅसिंग पर यातायात व्यवस्था बंद रहेगी। संवाद