गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी-फाजिलनगर आरसीसी मार्ग पर गांगीटीकर में जोकवा रजवाहा पर नवनिर्मित पुलिया के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग कच्चा होने से मिट्टी जगह-जगह धंस गई है। बड़ी-बड़ी गिट्टियां पुलिया के दोनों तरफ ढलान पर बिखरे होने के कारण राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। तुर्कपट्टी-फाजिलनगर सड़क पर गांगीटीकर में टेढ़िहवा पुलिया के जगह पर नई पुलिया की स्वीकृति इसी वर्ष जनवरी माह में मिली। टेंडर की प्रक्रिया के बाद अप्रैल में निर्माण कार्य शुरू हो गया। 74.57 की लागत से बनने वाले पुलिया का निर्माण कार्य मई में सम्पन्न होने के बाद इसे जून में ही लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। लेकिन पुलिया के दोनों तरफ बने एप्रोच को विभाग ने नहीं बनवाया जिससे अब जगह जगह गड्ढे और गिट्टियां बिखरी हैं।