फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह : लोगों को दी जाएगी नियमों की जानकारी

विज्ञापन
रविंद्र नगर धूस पर आयोजित स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण कैंप में जॉच कराते यातायात,परिवहन व पुलिस वि? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
यातायात माह : लोगों को दी जाएगी नियमों की जानकारी
विज्ञापन

- परिवहन विभाग की तरफ से आयोजित होने वाले कार्यक्रम का जारी किया कैलेंडर
पडरौना। संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से जिले में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसमें लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए जिले में जगह-जगह विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विभाग की तरफ से कैलेंडर जारी किया गया है।
एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह को देखते हुए डीएम के निर्देश पर जिले में आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम के लिए विभाग की तरफ से कैलेंडर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि आठ जनवरी को एआरटीओ कार्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण, नौ व 10 जनवरी को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 108 एंबुलेंस चालकों एवं ईएमटी की क्रियाशीलता का मूल्यांकन, 11 व 12 जनवरी को सीएचसी परिसर में सरकारी एंबुलेंस के मानव संसाधन को औषधि प्रदान की जाएगी। 13 व 14 जनवरी को संयुक्त जिला अस्पताल में चालकों एवं परिचालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण, 18 व 19 जनवरी को एआरटीओ कार्यालय में प्राइवेट वाहन चालकों का नेत्र जांच शिविर, 20 जनवरी को टोल प्लाजा सलेमगढ़ पर व्यावसायिक वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 21 व 23 जनवरी को सभी सीएचसी परिसर में 108 व निजी एंबुलेंस के मानक का मूल्यांकन, 28 व 30 जनवरी और एक फरवरी को सीएमओ कार्यालय में आईरेड ऐप का प्रशिक्षण, नौ व दस फरवरी को तहसील परिसर में नेत्र परीक्षण समेत अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परिसर में रविवार को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 45 वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस लाइन रविंद्र नगर परिसर में यातायात, परिवहन और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. मुचकुंद द्विवेदी, डॉ. वेद प्रकाश तिवारी, वेद प्रकाश व श्वेता आदि स्वास्थ्य कर्मियों ने 45 वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। इस दौरान संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आरडी प्रसाद वर्मा, रूपेश कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्य शानयाल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें