फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं मंजिल पर होगा ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
आठवीं मंजिल पर होगा ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम
विज्ञापन

एटीसी बिल्डिंग के लोकार्पण के बाद क्रियाशील हुआ उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर युद्धस्तर पर एएआई जुटी है। बृहस्पतिवार को नवनिर्मित एटीसी बिल्डिंग का एएआई के अधिकारियों ने लोकार्पण किया। अब एयर ट्रैफिक कंट्रोल मोबाइल एटीसी से नहीं, बल्कि स्थायी एटीसी बिल्डिंग से संचालित होगा। एटीसी बिल्डिंग का निर्माण राइट्स कंपनी ने कराया है। यह बिल्डिंग आठ मंजिल की है। सबसे ऊपर वाले हिस्से में ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम है। प्रधानमंत्री के आने से एक सप्ताह पूर्व सभी स्थायी बिल्डिंग में उपकरणों को इंस्टॉल कर दिया गया है। उसे संचालित कर परीक्षण किया जा रहा है। ट्रैफिक से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी दिन रात काम कर रहे हैं। लोकार्पण करने वाले एएआई के अधिकारियों में एएआई के सदस्य योजना एके पाठक, आईएन मूर्ति, महानिदेशक एएआई उत्तरी डीके कामरा, कार्यकारी निदेशक (उड़ान) कल्याण चौधरी, महाप्रबंधक (संचार) एसके महतो, डायरेक्टर एके द्विवेदी, संजय नारायण, संतोष मौर्य, एनपी कोरी, अमर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें