मंसाछापर। जटहां बाजार के कटाई भरपुरवा गांव के मंशाछापर टोले पर सोमवार को एक खेत से सिल्ट का खनन किया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को थाने लाकर सीज कर दिया।
कटाई भरपुरवा गांव के मंशाछापर टोले पर एक खेत में कई दिनों से सिल्ट निकाला जा रहा था। सोमवार को किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो, वहां आरोपी भाग निकले। पुलिस ने वहां मौजूद ट्रैक्टर-ट्राॅली को पुलिस थाने लाकर सीज कर दिया। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि टैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। संवाद