पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बिरईठ रामनगर-डिबनी चौराहा के बीच स्थित नहर पुल के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई।
शनिवार की शाम धर्मपुर निवासी चालक विजय कुमार गन्ना तौल कराकर लौट रहा था। तभी अचानक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। दुर्घटना में चालक बच गया। बाद में जेसीबी मंगाकर लोगों ने वाहन को बाहर निकाला।