फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली लूटी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 07 Sep 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के शंकरपुर और मछरिया गांव के बीच मटियरिया के पास बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ली और चालक को थाना क्षेत्र के ही ठाकुर चौराहे के पास गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गए। होश में आने पर चालक ने ट्रैक्टर मालिक के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पटहेरवा निवासी नागेंद्र गोंड मंगलवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर ईंट लाने दुदही की तरफ जा रहे थे। अभी वह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के शंकरपुर और मछरिया गांव के बीच मटियरिया के पास मैजिक सवार कुछ बदमाशों ने पीछे से आकर उन्हें रोक दिया। वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग गए। बताया जा रहा है कि बदमाश चालक को भी साथ ले गए और तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ही ठाकुर चौराहे के पास स्थित गन्ने के खेत में उन्हें छोड़ दिया और ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग गए। काफी देर बाद जब उन्हें होश आया तो वह किसी तरह विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी ट्रैक्टर मालिक परमहंस कुशवाहा के घर जाकर घटना की जानकारी दिए। उनकी सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है। एसपी धवल जायसवाल का कहना था कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कराई जा रही है।

00
तुर्कपट्टी पुलिस पर भारी पड़ रहे बदमाश

कमजोर साबित हो रही है 80 पुलिसकर्मियों की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में बदमाशों का दुस्साहस बढ़ गया है। आलम यह है कि लगभग 80 पुलिसकर्मियों की टीम नाकाफी साबित हो रही है। मंगलवार की देर रात बदमाश घोरठ गांव के पास चालक को पीटकर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 5 सितंबर की देर रात पटहेरवा निवासी नागेंद्र गोंड ट्रैक्टर-ट्राली लेकर ईंट लाने दुदही की तरफ जा रहे थे। मटियरियां गांव के बदमाशों ने बंधक बनाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली लूट ली।
विज्ञापन

कसया के मल्लूडीह निवासी निशिकांत वर्मा की लाला गुरवलिया चौराहे पर पक्के मकान में सोने चांदी के आभूषण व बर्तन की दुकान है। 12 अगस्त की रात दुकान के शटर का ताला तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण व बर्तन चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन अब तक चोरी का खुलासा नहीं हुआ। पकड़ी में 16 अगस्त की रात चोरों ने मदन प्रसाद के घर में घुसकर 12 हजार रुपये नकद समेत पांच लाख के सोने और चांदी के गहने चुरा लिए। उस समय परिजन छत पर सो रहे थे। रात्रि गश्त और चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद घटी घटना के बाद लोग सकते आ गए। अभी इस मामले की विवेचना जारी है। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुरवलिया लाला में हुई चोरी की घटना में पीड़ित बयान बदल रहा है। शीघ्र ही सभी मामलों का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें