रामकोला। धुंआटीकर (चंद्रगुप्त नगर) के पास नहर पुल पर लगे ट्रांसफार्मर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टकरा गया। इससे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया और बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर के सामने अचानक कुत्ता आने के चलते हादसा हुआ। हादसे के समय ट्राली में दस से अधिक मजदूर सवार थे जो बाल-बाल बच गए। लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर फोन कर आपूर्ति बंद कराया। रामकोला नगर धुंआटीकर गांव में धान की रोपाई करने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से दस से अधिक मजदूर नहर के रास्ते खेत में मंगलवार को सुबह जा रहे थे। ट्रैक्टर के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया।