टेकुआटार के बड़वा छापर में ट्रैक्टर चालक की मौत पर बिलखते परिजन।
- फोटो : KUSHINAGAR
करंट की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत
- टेकुआटार में शुक्रवार रात हुआ हादसा
कसया। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार में शुक्रवार रात करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय एक ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन इलाज के लिए रामकोला सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टेकुआटार गांव के बड़वाछापर टोला निवासी हरखू राजभर (35) पुत्र रामनरेश राजभर शुक्रवार रात लगभग 12 बजे फुर्सतपुर चौराहे पर करंट की चपेट में आ गए। इससेे वह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें रामकोला सीएचसी भिजवाया। चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रास्ते में ले जाते समय उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह ट्रैक्टर चलाकर जीवन यापन कर रहे थे। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस संबंध में एसआई कन्हैया लाल यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।