फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ना लदा ट्रक पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत

Mon, 08 Apr 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवा बाजार। नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा-घुघुली सड़क पर शनिवार की रात करीब 10 बजे बिहारी छपरा चौराहे के पास गन्ना लदा ट्रक ट्रैक्टर के ऊपर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के गांव मझौआ निवासी राकेश गुप्ता उम्र 25 वर्ष खड्डा चीनी मिल से गन्ना खाली कर ट्रैक्टर ट्राली लेकर शनिवार की रात घर आ रहा था।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा-घुघुली मार्ग पर स्थित बिहारी छपरा के पास अनियंत्रित होकर एक गन्ना लदा ट्रक ट्रैक्टर के ऊपर पलट गया। इसमें ट्रैक्टर चालक राकेश गुप्ता की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के परिवारवालों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि ट्रक चालक और मालिक के ऊपर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें