फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर ट्राॅली से दबकर चालक मौत

Mon, 29 May 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली से दबकर चालक मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली। ट्रैक्टर ट्राॅली से मिट्टी की ढुलाई करते समय ट्रेलर पलट जाने से एक व्यक्ति उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र मथौली बाजार-रगड़गंज मार्ग पर रविवार की शाम को लगभग 6:30 बजे मठिया उर्फ अकटहां गांव के नहर के पास चालक ट्रैक्टर ट्राॅली से मिट्टी लेकर जा रहा था। इसी बीच ट्राॅली की बीयरिंग क्षतिग्रस्त हो गई। मथौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर-तीन रानी लक्ष्मी बाई नगर निवासी चालक महेंद्र पासवान (30) जैक लगा रहा था। इसी बीच अचानक जक फिसल गया और ट्राॅली चालक के ऊपर ही पलट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एसएचओ कप्तानगंज विनय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाए। वहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों में बड़ा था
चालक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी लगभग आठ वर्ष पहले अनीता से हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी है। अनीता की सगी बहन बबिता से महेंद्र को प्यार हो गया था। उससे भी शादी कर दी। उससे एक बच्ची है। ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। खेती योग्य भूमि लगभग पांच कट्ठा है। दोनों पत्नियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे रोते हुए कह रही थीं कि उनका जीवन कैसे कटेगा। अब उन लोगों को कौन कमा कर खिलाएगा। पिता भाई अलग रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें