फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: थाईलैंड के पर्यटकों ने लेटी बुद्ध प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर

Tue, 17 Dec 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में सोमवार को श्रीलंका, कोरियाई व थाईलैंड के पर्यटकों ने मन्नतें पूरी करने के लिए महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन किया। पर्यटकों ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण व शांति की कामना की। लेटी प्रतिमा पर बुद्ध वंदना के साथ चीवर व फूल-माला चढ़ाया। पूरा माहौल बुद्ध मय दिखाई दिया। कोरियाई पर्यटकों का 100 सदस्यीय दल सोमवार को मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे। दल में कई सदस्य ऐसे थे, जिन्होंने अपनी मन्नतें पूरी करने के लिए बुद्ध को शीश झुकाकर विशेष पूजा-अर्चना की। दल ने सर्वप्रथम छठवीं शताब्दी लेटी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन किया। बौद्ध भिक्षुओं की तरफ से बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़वाएं गए। भव्य स्तूप की परिक्रमा किया। तत्पश्चात दल के सदस्य परिसर में बैठकर अपने रीति व परंपरा के साथ घंटों पूजा-अर्चना करते रहे। इसके अलावा थाईलैंड और श्रीलंका के दल ने भी बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। शीश नवाकर और फूल चढ़ाकर परिक्रमा की। दल के सदस्यों ने इसके अलावा रामाभार स्तूप और मांथा कुंवर मंदिर में महात्मा बुद्ध की भू-स्पर्श मुद्रा में प्रतिमा के समक्ष हाथ जोड़कर आराधना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें