फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वियतनाम के पर्यटकों ने बुद्ध प्रतिमा के समक्ष नवाया शीश

Fri, 25 Apr 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर के प्रमुख बौद्ध दर्शनीय स्थलों पर बृहस्पतिवार को वियतनाम के पर्यटकों ने विशेष पूजा-अर्चना किया। उन्होंने विश्व में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना किया। मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में रविवार की शाम करीब तीन बजे वियतनामी पर्यटकों का 15 सदस्यीय दल पहुंचा। जहां उन्होंने भव्य लेटी बुद्ध प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया। बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़ाया। फिर स्तूप की परिक्रमा की। उत्खनित पुरावशेषों की ऐतिहासिकता व प्राचीनता से रू-ब-रू हुए। इसके अलावा भू स्पर्श मुद्रा में बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व फूल चढ़ाकर विशेष पूजा-अर्चना किया। तत्पश्चात अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप पहुंचे। जहां परिक्रमा किया। कैंडल जलाया और फूल चढ़ाएं। इसके अलावा स्थानीय लोगों की भी सूर्योदय से सूर्यास्त तक आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें