पकवा इनार। श्रीलंका के पर्यटकों की सूर्योदय से सूर्यास्त तक मंगलवार को बुद्ध धरा कुशीनगर में आवक बनी रही। चारों ओर बुद्ध के उपदेश गूंजे। पर्यटकों के दल सर्व प्रथम मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटी बुद्ध प्रतिमा का दर्शन किया। चीवर चढ़ाया और विश्व में शांति और कल्याण की कामना की। तत्पश्चात भू स्पर्श मुद्रा में मांथा कुंवर मंदिर में बुद्ध प्रतिमा व बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप की परिक्रमा किया। फूल चढ़ाएं और कैंडल जलाकर विशेष पूजा-अर्चना किया।