12वीं की छात्रा भाग्यश्री पाठक ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने माता पिता व भाई बहन के साथ भाग
फोटो है। 10वीं के टॉपर आईएएस, 12वीं के बनना चाहते हैं इंजीनियर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में जिला टॉप करने वाले होनहार आईएएस और इंटर के मेधावी इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। इन टॉपरों के कठिन परिश्रम और परिवार के लोगों से मिले हौसलों ने उनकी सफलता को पंख दिया है।
सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में जिला टॉप करने वाली नवजीवन मिशन स्कूल की छात्रा भाग्यश्री पाठक ने बताया कि वह इंजीनियर बनकर देश के विकास में योगदान देना चाहती हैं। इसके लिए वह तैयारी भी कर रही हैं। उनके पिता मिथिलेश कुमार पाठक एक प्राइवेट स्कूल के संचालक हैं। भाग्यश्री ने अपनी इस सफलता के पीछे माता-पिता, भाई-बहन को श्रेय दिया है।
दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी धर्मराज गुप्ता की पुत्री परी गुप्ता ने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया से दूर रहकर बिना कोचिंग के ही आठ से दस घंटे तक पढ़ाई करती हूं। पढ़ाई में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों ने भरपूर सहयोग किया है। वह इंटर के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगी। इसके बाद आईएएस की तैयारी कर देश की सेवा करेंगी।
इसी तरह जेडीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा अर्पिता तिवारी ने भी 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। उन्होंने कहा कि इंटर की परीक्षा को भी टॉप करने का लक्ष्य बनाया है। इसकी तैयारी वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद ही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर प्रतिदिन करीब दस घंटे पढ़ाई करती हूं। वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनके पिता भूपेंद्र तिवारी ने बताया कि अर्पिता हमेशा कहती है कि ऐसे काम करेगी, जिससे लोग याद रखें।